पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुड़सवार रहेंगे मौजूद

घुड़सवार रहेंगे मौजूद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
में हुई पुलिस इक्वेस्ट्रियन मीट की शुरुआत

फोटो : अनिल शर्मा

पंजाब के जगदीप सिंह।

पूजा पूनिया हॉर्स सैमसंग के साथ।

सबसे ऊंची है चेल्सी

इनमें20 मेल और 21 फीमेल हैं। वहीं दो कोल्ट्स गुरु और पूर्णिमा भी हैं। अकादमी के सबसे ऊंचे घोड़े की बात की जाए तो वो चेल्सी है। उसकी लंबाई 16.2 हैंड्स है, जबकि औसतन लंबाई 15 हैंड्स के लगभग होती है। ये अकादमी में सबसे सीधी भी है। रिसाला इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि इसमें लगभग 28 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। अकादमी की ओर से 15 वेटरनेरी डॉक्टर्स की टीम मौके पर मौजूद रहेगी।

पंजाब के रणदीप।

upcoming event

यासमीन सिद्दीकी } जयपुर

1967 में माउंटआबू में इक्वेस्ट्रियन मीट की शुरुआत हुई। लगभग 50 साल बाद इस मीट का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी में 13 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। राजस्थान के लिए अच्छी बात यह कि इसमें भाग लेने वाली 17 टीमों के 260 घुड़सवारों में पूजा पूनिया एकमात्र महिला कैंडीडेट होंगी। मूलत: झुंझुनू की रहने वाली 28 वर्षीय पूजा सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ले रही हैं। वे कहती हैं, अकादमी में आने के बाद ही मुझे घुड़सवारी का शौक हुआ। अब यहां थॉरोब्रीड के सैमसंग और सोनाली के साथ कॉम्पीटीशन में हिस्सा लूंगी।

बदलचुकी है डाइट

अकादमीमें लगभग 5-6 महीने से तैयारियां चल रही हैं। पिछली बार के विनर्स चेल्सी और रानी से इस बार भी उम्मीदें हैं। इसमें राजस्थान पुलिस अकादमी से 30 घोड़े हिस्सा लेंगे। इनकी डाइट में चना, चापड़, हरी घास, सूखी घास के साथ अलसी, सरसों का तेल और गुड़ भी शामिल हो चुका है। रिटायर्ड राइडिंग मास्टर मो. अकबर ने बताया कि अकादमी में काठियावाड़ी और थॉरो ब्रीड्स के लगभग 43 घोड़े हैं। काठियावाड़ी जहां तेज मिजाज और जल्दी वार्म अप होने वाला घोड़ा है। वहीं थॉरो ब्रीड खूबसूरत होता है और वार्मअप होने में टाइम लेता है, लेकिन एक बार वॉर्म अप होने के बाद जल्दी स्टेमिना नहीं खोता।

1967और अब

उसवक्त नेशनल पुलिस अकादमी का हैड क्वार्टर माउंटआबू में हुआ करता था। राजस्थान के आईपीएस के.एस. राठौड़ ने इसकी शुरुआत की। उस वक्त इसका नाम सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग अकेडमी हुआ करता था। फिर हैडक्वार्टर हैदराबाद शिफ्ट हुआ। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी बी.एल. सोनी का कहना है इसके बाद कई बार इसका आयोजन हुआ, लेकिन 1992 के बाद से ये एक एनुअल प्रोग्राम के तौर पर सामने आया। इस साल राजस्थान पुलिस अकादमी मेजबानी करने के लिए तैयार है।

13 फरवरी को शाम चार बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसके बाद जंपिंग सिक्स बार ओपन होगा। 14 फरवरी को शो जंपिंग मीडियम और ड्रेसाज नोविस का आयोजन होगा। 15 फरवरी को मेडल रिले खास रहेगा। 16 को हॉकी ग्राउंड में ड्रेसाज एलिमेंटरी मुख्य आकर्षण होगा। 17 को टेंट पेगिंग का प्रदर्शन होगा। 18 फरवरी को शो जंपिंग और 19 को क्रॉस कंट्री ओपन खास रहेंगे। कॉम्पीटीशन के अंतिम दिन 20 फरवरी को मेंटल हजार्ड टेस्ट खास रहेगा।