पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में वैलेंटाइन

शहर में वैलेंटाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } जयपुर

शहर में वैलेंटाइन की धूम दिखने लगी हैं। यंगस्टर्स जहां गिफ्ट को लेकर कॉन्सियश दिख रहे हैं, वहीं होटल्स भी युवाओं के इस सेलिब्रेशन को खास रूप देने में जुटे हैं। बाजार में खूबसूरत गिफ्ट आइटम्स, जैसे चॉकलेट पैक, ग्रीटिंग कार्ड्स की होड़ लगी है। इस डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए शहर में कई जगह पार्टीज भी आयोजित की जाएंगी। शहर के कुछ होटल्स फूड फेस्ट रख रहे हैं तो कुछ स्पेशल बुफे लगा रहे हैं।

होटल ललित में वैलेंटाइन स्पेशल बुफे होंगे। होटल के जीएम पीयूष कपूर ने बताया कि हो
शहर में वैलेंटाइन की धूम दिखने लगी हैं। यंगस्टर्स जहां गिफ्ट को लेकर कॉन्सियश दिख रहे हैं, वहीं होटल्स भी युवाओं के इस सेलिब्रेशन को खास रूप देने में जुटे हैं। बाजार में खूबसूरत गिफ्ट आइटम्स, जैसे चॉकलेट पैक, ग्रीटिंग कार्ड्स की होड़ लगी है। इस डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए शहर में कई जगह पार्टीज भी आयोजित की जाएंगी। शहर के कुछ होटल्स फूड फेस्ट रख रहे हैं तो कुछ स्पेशल बुफे लगा रहे हैं।

होटल ललित में वैलेंटाइन स्पेशल बुफे होंगे। होटल के जीएम पीयूष कपूर ने बताया कि होटल के विभिन्न रेस्त्रां में अलग-अलग थीम पर डेकोरेशन, डिफरेंट कुजिन और ड्रिंक्स के अलावा लंच और डिनर भी खास तरीके से सर्व किए जाएंगे। रेस्त्रां बलूची में दावत-ए-इश्क कॉन्सेप्ट के साथ लोगों के लिए खास अरेंजमेंट रखे जाएंगे। साथ ही 24 बाय 7 रेस्त्रां को थीम डेकोरेशन में बैलून और रेड रोज के साथ खास लुक दिया जाएगा। इसी तरह ‘झरोखा’ में रोमांस इन एयर कॉन्सेप्ट के साथ कैंडल और रोजेज के साथ लाइट म्यूजिक भी सुनने को मिलेंगे। 1500 से 15,500 रुपए तक के चार्ज में लोग अपनी पसंद का वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का चुनाव कर सकेंगे। महाराजा-महारानी थीम पर प्रेमी युगल अपनी पसंद का थाल ले सकेंगे। इसमें लोगों को स्टार्टर ‘पहली मुलाकात’ थीम के अकॉर्डिंग सर्व किए जाएंगे। सैलेड को ‘प्यार का बगीचा’ नाम से सर्व किया जाएगा। शोरबा को ‘प्रेम रस’ नाम दिया जाएगा। होटल मैरियट के शेफ साहिल ने बताया कि वैलेंटाइन को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए पूरे वीक सेलिब्रेशन रखा है। इसके तहत हर दिन खास आकर्षण होंगे। रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे पर युवाओं को अलग अलग फूड सर्व किया जाएगा। होटल रेडिसन ब्लू से रौशी ने बताया कि इस बार वैलेंटाइन डे के मौके पर लाइव एंटरटेनमेंट और लाइव बैंड के साथ होटल को थीम के साथ डेकोरेट किया जाएगा। साथ ही होटल में डिम रेड लाइट में फूड सर्व किए जाएंगे। लगभग 5000 एप्लीकेबल चार्ज में विजिटर्स लाइव काउंटर के साथ फूड का जायका ले पाएंगे।

होटल रमाडा के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार ओझा ने बताया कि वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए डिस्क पार्टी रहेगी। रूफ टॉप पर ‘वैलेंटाइन इन स्काई’ थीम के साथ कैंडल लाइट डिनर ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इसमें रेड कलर को फोकस करते हुए स्ट्रॉबेरी और रेड रोज को पेश किया जाएगा। कैंडल लाइट डिनर के अलावा लोगों के लिए वैलेंटाइन स्पेशल केक भी रखे जाएंगे। यहां 4999 के एप्लीकेबल चार्जेज के साथ वैलेंटाइन डे एंजॉय किया जा सकता है।

होटल फर्न से फूड एंड बेवरेज मैनेजर पराग राय ने बताया कि इस वैलेंटाइन पर न्यू ईयर की तर्ज पर खास सेलिब्रेशन रखे जाएंगे। लगभग 3500 के एप्लीकेबल चार्जेज पर कपल होटल के अलग-अलग सेगमेंट में वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का लुत्फ उठा सकेंगे। रेस्त्रां कंजर्वेशन स्क्वायर में बैलून के साथ डेकोरेशन, फूड के लाइव काउंटर और लाइव म्यूजिक का कॉन्सेप्ट रखा जाएगा। इसके साथ ही स्पार्क-लिंग वाइन, टेक अवे गिफ्ट ऑप्शन भी होंगे। इनमें गुड्डिज के साथ चॉकलेट, रोजेज और लव थीम से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें शामिल होंगी।

valentine day special