- Hindi News
- फाउंडेशन डे पर अल्बर्ट हॉल में फ्री एंट्री
फाउंडेशन डे पर अल्बर्ट हॉल में फ्री एंट्री
‘विरासत बचाओ’ अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत बुधवार को अल्बर्ट हॉल पर गलता रोड स्थित मिलियू फील्ड स्कूल के स्टूडेंट्स ने वंदेमातरम, बैंड देशभक्ति गानों पर डांस परफॉर्म किया। इस प्रस्तुति के जरिए लगभग 45 स्टूडेंट्स ने हिस्टोरिकल प्लेस को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का मैसेज दिया। गुरुवार को जानकी देवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स स्ट्रीट प्ले फोक डांस की प्रस्तुति देंगे। अल्बर्ट हॉल सुपरिंटेंडेंट कृष्णकांता शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को म्यूजियम में लोकल विजिटर्स फॉरेनर्स की एंट्री फ्री रहेगी। इस दिन कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा।
फाउंडेशनडे की झलकियां
इसमौके पर करीब 6 स्कूल मिलकर हेरिटेज प्रॉपर्टी मॉन्यूमेंट्स को बचाने का मैसेज देंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल जयपुर, सवाई मानसिंह स्कूल जोबनेर के स्टूडेंट्स स्ट्रीट प्ले एंड कल्चरल प्रोग्राम से जागरूक करेंगे। सुबोध पब्लिक स्कूल, साधु वासवानी स्कूल रुक्मिणी बिड़ला स्कूल भी फाउंडेशन डे में परफॉर्म कर सकते हैं।