पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनोडिया कॉलेज में हुए एनुअल इवेंट में यंगस्टर्स ने नाटक, डांस और कविताओं के जरिए दिया अनेकता में

कनोडिया कॉलेज में हुए एनुअल इवेंट में यंगस्टर्स ने नाटक, डांस और कविताओं के जरिए दिया अनेकता में एकता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगसे, रूप से, गुण से हम सभी लोग अलग होते हैं, लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि हम एक दूसरे से अलग रहें। कुछ इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रवाह एनजीओ की ओर से एनुअल इवेंट लोक जुंबिश प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कनोडिया कॉलेज में हुए इस इवेंट में 25 से ज्यादा प्रोग्राम हुए। वहीं इसमें 12 स्कूल और कॉलेजों के लगभग 800 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

प्रवाह जयपुर सेंटर की मीनाक्षी भजदेव ने बताया कि इस प्रोग्राम के जरिए हम यंगस्टर्स को संदेश देना चाहते हैं कि जाति, धर्म, रंग के आधार पर भेदभाव करने वाले हम कौन होते हैं। क्यों हम अपने घर में आने वाले कर्मचारियों को वो सम्मान नहीं दे पाते जो सम्मान हमें अपने ऑफिस में मिलता है। घर का कचरा साफ करने वाला कचरा वाला नहीं होता वो तो सफाई वाला होता है। कचरे वाले तो हम हैं जो कचरा फैलाते हैं। वहीं इस इवेंट में चार यंगस्टर्स को सम्मानित किया गया।

औरखुल गया स्वर्ग का दरवाजा : मंचएक नाटक स्वर्ग का दरवाजा का मंचन किया गया। इसमें बताया गया कि लोग खटखटा रहे हैं, लेकिन वो दरवाजा खुल ही नहीं पा रहा। ऐसे में सब एक दूसरे को दरवाजा खुलने के लिए जिम्मेदार मान लेते हैं। लेकिन जब वो आपस में मतभेद मिटा लेते हैं तो ही वो दरवाजा खुलता है। इसमें होमो सेक्सुअल गे का किरदार जयवीर राठौड़ ने निभाया। उनका अभिनय सराहनीय रहा।

नाटक में दिखी मानवीय संवेदनाएं