पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परकोटे में अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी

परकोटे में अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| हाईकोर्टने परकोटे में अवैध निर्माण के मामले में गठित मॉनिटरिंग कमेटी से विस्तृत रिपोर्ट दस्तावेज सहित 29 सितंबर तक पेश करने को कहा है। न्यायाधीश अजय रस्तोगी जेके रांका की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश सोमवार को बृजमोहन जांगिड़ की जनहित याचिका पर दिया। आदेश के पालन में कमेटी की रिपोर्ट पेश की गई, लेकिन अदालत इससे संतुष्ट नहीं हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में 20 अक्टूबर 2010 को संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाने परकोटे का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था। साथ ही कलेक्टर नगर निगम आयुक्त से परकोटे की वस्तुस्थिति के संबंध में शपथ-पत्र मांगा था।