महाराजा व्हाइटलाइन के 80 उत्पाद लॉन्च
जयपुर| फ्रांसके एसईबी ग्रुप की कंपनी महाराजा व्हाइटलाइन ने सोमवार को राज्य में 80 नए उत्पाद लॉन्च किए। सीईओ सुनील वाधवा ने बताया कि राजस्थान कंपनी का प्रमुख बाजार है और यहां कंपनी का लक्ष्य दो साल में 100 करोड़ रुपए के कारोबार का है। उनके अनुसार कंपनी अगले वित्त वर्ष में 50 और प्रॉडक्ट लॉन्च कर देगी। भारत में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में इसकी उत्पादन इकाई है। राजस्थान में कंपनी ने 50 वितरक नियुक्त किए हैं। एसईबी ग्रुप दुनिया के 150 देशों में कार्यरत है और इसका कारोबार 35,000 करोड़ रुपए का है। इस अवसर पर मार्केटिंग वीपी ई. सेरोट अलमिरास भी मौजूद थे।