पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी चार साल के निचले स्तर पर, दो दिन में 1800 रु. टूटी

चांदी चार साल के निचले स्तर पर, दो दिन में 1800 रु. टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| त्योहारोंसे पहले सोने-चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी है। सटोरिया बिकवाली से सोमवार को चांदी ने गिरावट का चार साल का निचला स्तर छू लिया वहीं सोना भी घटकर 25,000 के आसपास आने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। चांदी रिफाइन और चांदी (999) दोनों ही 600-600 रुपए घटकर क्रमश: 38,600 रुपए और 39,100 रुपए प्रति किलो पर गईं। चांदी का यह स्तर चार नवंबर 2010 के बाद का सबसे निचला है। चांदी दो दिन में 1800 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। चांदी कलदार भी 1000 रुपए टूटकर 79,000 रुपए प्रति सैंकड़ा रह गई। उधर, सोना जेवराती 200 रुपए की गिरावट के साथ 25,300 रुपए और सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए घटकर 26,650 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। भाव :- चांदी (999) 39,100, चांदी रिफाइन 38,600 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,650 रुपए, सोना जेवराती 25,300 रुपए, वापसी 24,700 रुपए प्रति 10 ग्राम।

लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट

वैश्विकबाजारों में सोने में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखी गई है। विश्लेषकों के अनुसार डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के बीच शेयर बाजार के चढ़ने से भी निवेशकों में सोने का आकर्षण कम हुआ है।

सट्टेबाजी रही वजह

घरेलूऔर विदेशी बाजारों में सट्टेबाजों के सौदे काट दिए जाने से सोने-चांदी में यह गिरावट हावी हुई है। यह दौर ज्यादा नहीं चलेगा और त्योहारी खरीद के साथ ही बाजार फिर सुधरेगा।

-सुभाषगुप्ता, अध्यक्षराजस्थान सर्राफा संघ