पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैराकी में महेंद्र हिमांगी चैंपियन

तैराकी में महेंद्र हिमांगी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आरआरमैमोरियल कॉलेज, रींगस के महेंद्र कुमार रूंडला और कानोड़िया कॉलेज की हिमांगी गुप्ता ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल में संपन्न इंटर कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। टीम चैंपियनशिप में आरआर कॉलेज ने पुरुष वर्ग में, जबकि यूटीडी कॉलेज ने महिला वर्ग में बाजी मारी।

सबाक्लब ने आरसीसी को हराया

जयपुर | संस्कारमैदान पर शुरू हुई मलवान अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सबा क्रिकेट क्लब ने आरसीसी क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सबा क्लब ने 9/171 रन बनाए। जसबीर मीना ने नाबाद 23 रन ,राहुल खंडेलवाल ने 21 रन और रोहित राठौड़ ने 27 रन बनाए। आरसीसी के दीपक चौधरी, मोहम्मद अनवर और सव्य गिर्राज ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आरसीसी टीम 115 रन पर आउट हो गई।

उत्तराखंडको हरा राजस्थान सुपर लीग में

राजस्थानने उत्तराखंड को 69 रन से हरा ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट की टी-20 चैंपियनशिप के सुपर लीग दौर में प्रवेश कर लिया है। लखनऊ में खेली जा रही चैंपियनशिप में राजस्थान ने अपने पूल के सभी मैच जीते।



सोमवार को खेले गए मैच में राजस्थान ने कप्तान अर्जुन के अर्धशतक (68) की मदद से 139 रन बनाने के बाद उत्तराखंड की पारी 70 रन पर समेट दी। सुपर लीग में राजस्थान का सामना श्रीलंका से होगा।