मॉडल्स ने किया रैम्पवॉक
मुख्य लोकेशंस पर प्रोजेक्ट्स की स्थिति
पसंद किए आशियाने खूब की खरीदारी
दिवाली फेस्ट को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर कंपनियां कई स्कीम्स लेकर आई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने जयपुर में एडवांस तकनीक के साथ आइटम्स डिसप्ले किए हैं। इसमें टीवी से लेकर साउंड सिस्टम तक नई तकनीक के साथ इंटरड्यूस किए गए हैं। अमरूदों के बाग में दैनिक भास्कर और चंद्रा ग्रुप की ओर से आयोजित इलेक्ट्रो एक्सपो में रविवार को मॉडल्स ने रैम्पवॉक किया। मॉडल्स ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को रैम्प वॉक कर लॉन्च-किया। विजिटर्स ने नई तकनीक और ऑफर्स के बारे में भी जानकारी हासिल की।
स्क्रेचनहीं होगी स्क्रीन
मिताशीने अपने एलईडी टीवी रेंज में जहां रीजनेबल प्राइस पर लॉन्च किया, वहीं आईपीएस पैनल तकनीक से टीवी को स्क्रेच होने से बचाएगा।
इसके साथ ही तीन साल की वारंटी रखी गई है। इसके अलावा 39, 50 और 65 इंच के टीवी पर होम थिएटर फ्री ऑफर में रखा गया है। टीवी के अलावा होम सिक्योरिटी में नई तकनीक एक्सपो में देखने को मिली। इसमें होम ओटो मेशन है, जिसका सिस्टम लेपटॉप, मोबाइल से कनेक्ट हो सकता है। जिओनी मोबाइल ने पहली बार जी 5 मॉडल को लॉन्च किया है।
PROPERTY-ELECTRO expo
दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो 2014 के आखिरी दिन जयपुराइट्स बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और प्रॉपर्टी की खरीदारी करने पहुंचे।
एक्सपो में मोबाइल लॉन्च करतीं मॉडल।