पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई स्कूलों में गर्ल्स के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग होगी कंपलसरी

सीबीएसई स्कूलों में गर्ल्स के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग होगी कंपलसरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में कंपलसरी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग शुरू करने जा रहा है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है और स्कूलों को जल्द ही गाइडलाइंस जारी करेगा। इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में मार्शल आर्ट पर खासा फोकस किया जाएगा। स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि 9वीं-10वीं क्लासेज की गर्ल्स स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जरूर मिले।

फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन के तहत सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग होगी। वहीं एनसीसी-एनएसएस, स्काउटिंग एंड गाइडिंग को भी करिकुलम में शामिल किया जाएगा। हालांकि स्कूलों में फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन का सब्जेक्ट पहले से है, मगर अब इसे पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर बनाने की तैयारी की गई है।

इसके अलावा बोर्ड की ओर से स्कूलों में स्पोर्ट्स एजुकेशन और सिविल डिफेंस को भी करिकुलम में शामिल कर स्टूडेंट्स को ट्रेंड किया जाएगा ताकि किसी आपदा की स्थिति में लोगों की भी मदद कर सकें। सिविल डिफेंस और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को फॉरमेटिव असेसमेंट का भाग बनाया जाएगा। 10वीं क्लास में चाहे स्कूल बेस्ड एग्जाम दें या फिर बोर्ड एग्जाम, दोनों के लिए सर्टिफिकेट सीबीएसई ही इशू करता है। सीबीएसई सर्टिफिकेट में भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को जगह मिलेगी। जो स्टूडेंट्स सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कोर्स को पास करेंगी, उनको सर्टिफिकेट में भी अच्छे ग्रेड मिलेंगे। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि स्कूलों में मिक्स्ड स्पोर्ट्स इवेंट्स होंगे।

छठी से दसवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेना भी जरूरी होगा और उनकी परफॉर्मेंस को फाइनल सर्टिफिकेट में दिखाया जाएगा। सीबीएसई अधिकारियों का कहना है कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कंडक्ट करने के लिए स्कूलों को पहले कहा जाता था, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में ट्रेनिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता। अब बोर्ड ने इसे कंपलसरी कर दिया है और असेसमेंट प्रोसेस से भी जोड़ दिया है।