महेश सैन ने दिलाई रोटरी को जीत
जयपुर | महेशसैन के अर्धशतक (71) की बदौलत रोटरी क्लब मालवीय नगर ने जयपुर सोश्यल क्रिकेट कप में सैमसंग को 115 रन से हरा दिया। 161 रन के जवाब में सैमसंग की टीम 46 रन पर ढेर हो गई। एक अन्य मैच में कपिल शेयर ने रोटरी क्लब नॉर्थ को पांच विकेट से हराया। 125 रन का लक्ष्य कपिल शेयर ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं रोटरी क्लब साउथ ने रोटरी क्लब बापूनगर को पांच विकेट से मात दी। दिन के अंतिम मैच में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने रिद्धी शेयर्स को आठ विकेट से हराया। जीत के हीरो रजत मिश्रा रहे। उन्होंने 48 रन बनाए।