- Hindi News
- संगीत गुरु राजेंद्र शंकर भट्ट स्मृति समारोह आयोजित, नृत्य एवं संगीत में योगदान देने वाली विभूति
संगीत गुरु राजेंद्र शंकर भट्ट स्मृति समारोह आयोजित, नृत्य एवं संगीत में योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान
साठके दशक में शहर में संगीत शिक्षा की अलख जगाने वाले संगीत गुरु राजेंद्र शंकर भट्ट की स्मृति में बुधवार को संगीत कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मधुर कल्पना संगीत विद्यालय समिति श्रुतिमंडल की ओर से महाराणा प्रताप सभागार में हुआ। इसमें एक ओर सात सुरों का संगम हुआ तो दूसरी ओर नृत्य एवं संगीत में योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।
समारोह की शुरुआत मॉरीशस में रहकर नृत्य साधना कर रहे अलवर के कथक गुरु चरण गिरधर चांद और श्रुतिमंडल के अध्यक्ष प्रकाश सुराणा के सम्मान से हुई। कल्पना संगीत विद्यालय समिति की ओर से दोनों विभूतियों को स्मृति चिह भेंट किए गए।
इसके बाद कलाकारों ने सात सुरों की सरिता बहाकर संगीत रसिकों का दिल जीत लिया। ग्रेमी अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित विश्वमोहन भट्ट ने इस मौके पर राग मारू बिहाग पर सुर सजाए। उन्होंने इस राग में राधा की मनोदशा और कृष्ण के शृंगार का वर्णन किया। उनके वादन में गायकी अंग का प्रभाव भी सुनने योग्य था। उनके साथ तबले पर बनारस के रामकुमार मिश्र ने संगत की।
सजी सुरों की महफिल