पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैनवस पर दिखे नारी के कई रूप

कैनवस पर दिखे नारी के कई रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौंदर्यको प्रतिपादित करते महिला के कई स्वरूप जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन गैलरी में दिखाई दिए। यहां बुधवार को ‘महिला’ थीम पर पेंटिंग एग्जीबिशन शुरू हुई। सीनियर विजुअल आर्टिस्ट डॉ. अर्चना जोशी ने इसका उद्घाटन किया। पेंटिंग्स में दरिया के. राठौड़ ने महिला के विभिन्न रूपों को दर्शाया है। इनमें दैवीय शक्ति, बचपन, ट्राइबल वुमन, मातृत्व, मॉडर्न वुमन और भय के साथ निडरता के रूप मुख्य हैं। इन्हें बनाने में आर्टिस्ट ने वॉटर कलर, ऑयल और एक्रेलिक कलर यूज किए हैं।

painting Exhibition

सुदर्शन आर्ट गैलेरी में शुरू हुई पेंटिंग एग्जीबिशन में आर्टिस्ट दरिया के. राठौड़ नेे महिला के विभिन्न रूपों को दर्शाया।