पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन सेलिंग एजेंट बनाएगा फ्यूचर ग्रुप, राजस्थान से शुरुआत

ऑनलाइन सेलिंग एजेंट बनाएगा फ्यूचर ग्रुप, राजस्थान से शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर

किशोरबियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप ने ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता के दौर में बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) को बढ़ावा देने के लिए सेलिंग एजेंट बनाने का एक कंसेप्ट पेश किया है। इसके तहत विक्रेताओं के पास रोजगार बढ़ाने का एक और माध्यम हो जाएगा। वे अपने खरीदारों से संपर्क करके अपने पास सामान रखे बगैर ऑनलाइन सेलिंग कर सकेंगे। इस मॉडल की शुरुआत देश में सबसे पहले राजस्थान से की जा रही है।

यह जानकारी बुधवार को यहां फ्यूचर ग्रुप के निदेशक विवेक बियाणी ने दी। उनके अनुसार ये सेलिंग एजेंट कंपनी की ओर से दिए गए टेबलेट या स्लेट के माध्यम से ऑर्डर लेंगे। इनपर सभी उत्पादों की लिस्ट होगी, जिसमें से ग्राहक प्रॉडक्ट चुन सकेगा। न्यूनतम ऑर्डर 500 रुपए का होगा। चयन के बाद सेलिंग एजेंट ऑर्डर देगा और फिर इस ऑनलाइन बिक्री के बाद सामान पहुंचाने का काम बिगबाजार डाट कॉम का रहेगा। उनके अनुसार यह मॉडल गृहणियों और पहले से अपना कारोबार कर रहे लोगों के लिए आमदनी बढ़ाने का नया जरिया होगा।

एकलाख का निवेश > बियाणीके अनुसार बिगबाजार डॉट कॉम एजेंट बनने के लिए एक लाख रुपए का निवेश करना होगा। इस एजेंट को हर उत्पाद पर कमीशन मिलेगा जो तीन से 15% तक हो सकता है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभय कुम्भट और भागचंद छाबड़ा भी मौजूद थे।