- Hindi News
- जूनियर नेशनल जूडो में राजस्थान को पांच पदक
जूनियर नेशनल जूडो में राजस्थान को पांच पदक
राजस्थानके जूडोकाओं ने शिलोंग में संपन्न नेशनल यूथ-जूनियर जूडो चैंपियनशिप में पांच पदक जीत लिए। अलिशा चौधरी ने 78 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं हेमांग जायसवाल 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल करने में सफल रहे। हरजीत सिंह मनदीप सिंह ने 73 किग्रा वर्ग में तथा रिंकी शर्मा ने 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।