इंटर कॉलेज एथलेटिक्स आज से
जयपुर | राजस्थानयूनिवर्सिटी के खेल बोर्ड परिसर में गुरुवार से तीन दिवसीय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें पुरुषों की 75 और महिलाओं की 35 टीमें भाग लेंगी। इस चैंपियनशिप से 16 जनवरी से मैंगलोर में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी टीम चुनी जाएगी।