पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहीरुल क्लब की लगातार दूसरी जीत

जहीरुल क्लब की लगातार दूसरी जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | निशांतशर्मा की शानदार गेंदबाजी (4/21) की बदौलत जहीरुल हसन क्रिकेट क्लब ने ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मैच में उसने जयपुर ब्ल्यूज को पांच विकेट से हराया। निशांत के अलावा विकास पंकज ने दो-दो विकेट ले जयपुर ब्ल्यूज की पारी 90 रन पर समेट दी। जवाब में जहीरुल क्लब ने पांच विकेट खोकर 91 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।