संस्कार स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचा
जयपुर | गेंदबाजोंके शानदार प्रदर्शन की मदद से संस्कार पब्लिक स्कूल ने सवाई भवानी सिंह स्कूल को सात विकेट से हरा कन्नी थारियामल इंटर स्कूल क्रिकेट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भवानी सिंह स्कूल की टीम 70 रन पर ढेर हो गई। राहुल गुर्जर ने चार तथा शुभम यादव ने दो विकेट लिए। 71 रन का लक्ष्य संस्कार स्कूल ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसके लिए कमलेश सिंह नगरकोटि ने 45* रन बनाए। एक अन्य मैच में ख्वाजा मॉडल स्कूल ने रमन पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हरा अंतिम चार का टिकट कटाया।