पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिष्ट के शतक ने टाली हार

बिष्ट के शतक ने टाली हार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर से हारा 40 बार का चैंपियन मुंबई

रॉबिनबिष्ट के नाबाद शतक (124) से राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ पहला रणजी मैच ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। मैच के चौथे अंतिम दिन राजस्थान ने 8/271 रन बनाकर लगभग निश्चित हार को ड्रॉ में बदला। हालांकि पहली पारी में पिछड़ने से टीम को एक ही अंक मिला। गुजरात के ओपनर प्रियांक पांचाल मैन ऑफ मैच चुने गए, जिन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद दूसरी पारी में शानदार शतक ठोंका था।

बिष्टका 10वां शतक

412रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलवार को 34 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को बिष्ट ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए संकट से निकाला। अपने कॅरिअर का दसवां प्रथम श्रेणी शतक बनाने वाले बिष्ट ने अशोक मेनारिया (41) के साथ चौथे विकेट पर 83 रन जोड़ने के बाद राजेश बिश्नोई (35) के साथ पांचवें विकेट पर 115 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान 49.5 ओवर क्रीज पर बिताए।

गुजरात के ईश्वर चौधरी ने चार विकेट लिए।

तथा रश कालारिया ने दो विकेट लिए।