एप्स के साथ करें क्रिसमस सेलिब्रेट
अबक्रिसमस पर दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग अंदाज में विश करें। यह संभव होगा थ्री डी वॉलपेपर, क्रिसमस काउंट-डाउन, गेम्स, क्रिसमस स्नो, सॉन्ग्स एंड म्यूजिक जैसे एप्लीकेशन से जरिए। गूगल स्टोर से ये सभी एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकेंगे। क्रिसमस ईव तक फोन के वॉलपेपर को सेंटा के लुक में ढाल सकते हैं।
क्रिसमससाउंड एसएमएस रिंगटोन
क्रिसमससॉन्ग्स, कैरोल साउंड इफेक्ट्स एप के जरिए डाउनलोड कर दोस्तों को विश कर सकेंगे। छोटे बड़े 50 हजार साउंड्स एप्लीकेशन पर हैं। 13 एमबी एप्प को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
क्रिसमसबेल
इसएप से बेल साउंड डाउनलोड कर सकेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर ई-मेल साउंड्स में यूज संभव है। अलार्म क्लॉक, एसएमएस रिंगटोन टाइमर साउंड में भी यूजफुल है।
क्रिसमसफोटो आइकन्स
क्रिसमसफोटो मास्क, फ्रेम स्टीकर के साथ फोटो क्रिएट करना संभव होगा। 50 से भी अधिक वॉलपेपर्स, 150 से अधिक स्टीकर्स, 20 से ज्यादा टेक्स्ट वॉलपेपर 6 से ज्यादा टेक्स्ट स्टाइल फीचर्स के अलावा फोटो को जूम करके पैन रि साइज भी कर सकेंगे।
क्रिसमसकाउंट डाउन फ्री
येथ्री डी क्रिसमस काउंट डाउन लाइव वॉलपेपर है। इसमें क्रिसमस के साथ बैक राउंड में स्नो फॉल ट्री का दृश्य दिखाई देगा। इस एप्प में कई फीचर हैं, जिसमें आठ तरह के ट्री, स्नोफ्लेक मोड, क्रिसमस काउंट डाउन डायमंड टेक्चर में है।
good news