पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगों में दर्शाए प्रकृति के विभिन्न रूप

रंगों में दर्शाए प्रकृति के विभिन्न रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरकला केंद्र की सुरेख आर्ट गैलरी में बुधवार को जयपुराइट्स कला के अलग-अलग भावों से रूबरू हुए। मौका था आर्टिस्ट अमनदीप कौर की सोलो आर्ट एग्जीबिशन का। इसमें अमनदीप ने अपनी 36 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। इनके जरिए उन्होंने मानव संवेदनाओं और प्रकृति के विभिन्न रूपों को दर्शाया है। मुख्य रूप से शेविंग क्रीम को अलग-अगल रंगों के साथ इस्तेमाल करते हुए कई तरह के मनोभावों को उकेरा है। उन्होंने लाल बॉल के जरिए हाल ही बॉल लगने से हुई ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर की मौत की घटना को दिखाया है। इस कलाकृति को फिलिप ह्यूज नाम दिया है।

पेंटिंग में लाल बॉल के जरिए कलाकार ने हाल ही में क्रिकेटर के साथ हुई दुर्घटना को चित्रित किया गया है।