‘खुशबू-ए-जयपुर’ में विरासत की झलक
सिटी रिपोर्टर. गुलाबीनगर के परकोटे पर कैमरे का फ्लैश। लेंस की कैद में संस्कृति की चादर ओढ़े महिलाएं। ऐतिहासिक इमारतों से संस्कार संस्कृति की पहचान। कैमरे से क्लिक किए गए ऐसे ही सीन बुधवार को जवाहर कला केंद्र की सुकृति आर्ट गैलरी में दिखाई दिए। मौका था ‘जयरंगम’ के तहत शुरू हुई फोटोग्राफी एग्जीबिशन ‘खुशबू-ए-जयपुर’ का। उद्घाटन समारोह में सुधीर कासलीवाल, अजय चोपड़ा, संजय कोठारी और गौरव हजेला उपस्थित थे। दो भागों में बंटी इस एग्जीबिशन में 35 फोटोग्राफ डिसप्ले किए गए हैं। टॉप-15 कैमरा कैटेगरी टॉप-10 कैमरे से ली गई फोटो इनमें शामिल हैं। एग्जीबिशन 12 दिसंबर तक चलेगी। विजेताओं के नाम 14-15 दिसंबर को रवींद्र मंच पर घोषित किए जाएंगे।