- Hindi News
- बेनीवाल ने कहा, सरकार मुझे झुकाना चाहती है
बेनीवाल ने कहा, सरकार मुझे झुकाना चाहती है
नागौर। डीडवानासे 10 दिन से अपह्त इंद्रचंद के मिलने बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने युनूस खान और गजेंद्र सिंह खींवसर पर जमकर आरोप लगाए। बेनीवाल समर्थकों ने मंत्रीमंडल के दागी मंत्रियों को हटाने अपह्त इंद्रचंद का पता लगाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 8 दिसंबर को डीडवाना में धरना देने के बाद 12 दिसंबर को नागौर कलेक्ट्रेट पर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को धरने में विधायक बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री राजे, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि अब 25 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।