पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल में सभी जिलों में मिलेंगे डीईओ : देवनानी

नए साल में सभी जिलों में मिलेंगे डीईओ : देवनानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटेट में 7.5 लाख पास, सिर्फ 2.22 लाख के आए हैं 60 फीसदी अंक

राजस्थानमें आरटेट उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षक बनने की योग्यता रखने वाले 7,50,218 में से 2,22,615 अभ्यर्थियों के 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हैं। 2011 और 2012 में हुई आरटेट में 15 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। आरटेट की विज्ञप्ति के अनुसार पास करने वालों की संख्या भले ही 50 फीसदी के करीब हो, लेकिन 60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले सिर्फ 15 फीसदी ही हैं। इसमें सभी केटेगरी के अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने दोनों वर्षों में हुई टेट उत्तीर्ण कर पात्रता प्राप्त कर रखी है।

प्रथम स्तर में कुल परीक्षार्थी : 84,519

द्वितीयस्तर में कुल परीक्षार्थी : 4,61,620

परीक्षाकी वर्तमान स्थिति : इसपरीक्षा का आयोजन अब तक नहीं हुआ

आरटेट-2013

अक्टूबर में 20 हजार पदों के लिए हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013 में 5 लाख अभ्यर्थी बैठे थे। पंचायतीराज विभाग अगर 60 फीसदी या अधिक अंक वालों को नियुक्ति देता है तो पिछली भर्ती के बाद शेष रहे 1 लाख 95 हजार अभ्यर्थियों में से ही नियुक्ति मिलेगी। हालांकि, आरटेट योग्यताधारी अन्य अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी के अंतिम निर्णय पर निर्भर होगा।

आरटेट योग्यताधारी साढ़े सात लाख अभ्यर्थियों में 40 हजार अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2012 में चयनित हो चुके हैं। इसमें करीब 27 हजार अभ्यर्थियों के आरटेट में 60 फीसदी से अधिक अंक थे। अब राज्य में आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक धारी करीब 1 लाख 95 हजार अभ्यर्थी हैं।

एडवोकेट संदीप कलवानिया ने बताया कि एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक टेट में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाला ही शिक्षक भर्ती के योग्य माना गया है। लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार ने आरटेट 2011 2012 में आरक्षित वर्ग को न्यूनतम उत्तीर्णांक में 5 से 20 फीसदी की छूट दे दी। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट की एकलपीठ खंडपीठ ने इस छूट को गलत माना। इस पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की।

20 हजार पदों पर अटकी भर्ती

40 हजार को नियुक्ति

आरटेट-2012

आरटेट-2011

टेट में 60 फीसदी या अधिक अंक का क्या मतलब

यह है प्रथम द्वितीय स्तर का मतलब

तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती दो स्तरों पर