सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर। राज्यकी भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर मनाए जाने वाले जश्न और प्रदेश के हालात पर विरोध में शनिवार को कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मीडिया सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने दी।