- Hindi News
- शुरू होंगे माईनिंग और पैट्रोलियम से जुड़े कोर्स
शुरू होंगे माईनिंग और पैट्रोलियम से जुड़े कोर्स
जयपुर। तकनीकीशिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रदेश के उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने पालिटेक्निक महाविद्यालयों में माईनिंग और पैट्रोलियम विषयों में पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए।