पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाय वाले की सतर्कता से पकड़े गए वाहन चोर

चाय वाले की सतर्कता से पकड़े गए वाहन चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| चायकी थड़ी करने वाले एक व्यक्ति की सतर्कता से वाहन चोरी नकबजनी करने वाले चार बदमाशों को मुहाना थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज बस्सी, अहसान माल की ढाणी सांगानेर अर्जुन गुर्जर और रवि टोंक के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन चोरी की बाइक, एक लैपटॉप मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में प्रतापनगर, मुहाना और सांगानेर इलाके में वाहन चोरी और नकबजनी की 13 वारदाते कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी बलवीर ने बताया कि आरोपी मनोज, अहसान, अर्जुन और रवि चारों दोस्त है। पिछले दो माह से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।