- Hindi News
- डीजीपी प्रमुख गृह सचिव सहित तीन को नोटिस
डीजीपी प्रमुख गृह सचिव सहित तीन को नोटिस
जयपुर| हाईकोर्टने कांस्टेबल भर्ती- 2012 की वेटिंग लिस्ट नहीं बनाने जारी नहीं करने पर डीजीपी, प्रमुख गृह सचिव भरतपुर एसपी को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। न्यायाधीश बेला एम. त्रिवेदी ने यह अंतरिम आदेश धर्मेंद्र सिंह की याचिका पर दिया।
अधिवक्ता एसके सिंगोदिया ने बताया कि पुलिस विभाग ने 28 सितंबर, 2012 को कांस्टेबल जनरल चालक के दस हजार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे। प्रार्थी ने भरतपुर जिले में ओबीसी श्रेणी से आवेदन कर परीक्षा दी। परीक्षा में 62.68% अंक आए, जबकि अंतिम कट ऑफ 62.74% गई। विभाग ने अंतिम सूची जारी कर नियुक्ति दे दी, लेकिन कुछ चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं ली। प्रार्थी ने जब नियुक्ति नहीं लेने वाले चयनित अभ्यर्थियों की सूची मांगी तो यह कहा कि वेटिंग लिस्ट जारी करने का प्रावधान नहीं है। इस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।