पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| हाईकोर्टबार एसोसिएशन जयपुर की शुक्रवार को हुई आपात बैठक में बार के अध्यक्ष मनोज शर्मा महासचिव भुवनेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।

भुवनेश शर्मा ने बताया कि पूर्व में चुनाव के लिए बार ने 14 नवंबर की तिथि तय की थी और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पारीक को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को बीसीआर (बार कौंसिल ऑफ राजस्थान) को निर्देश दिया था कि वह बार एसोसिएशन नियम 2013 के पालन में प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को चुनाव कराए। इस संबंध में वन वोट वन बार के तहत बीसीआर को बार एसोसिएशन ने 3052 सदस्यों के शपथ पत्र पेश कर दिए। लेकिन बीसीआर के असहयोग के कारण उन्हें वोटर लिस्ट प्राप्त नहीं हुई है जिस कारण वे चुनाव नहीं करा पाए। इस कारण एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

नियमोंमें संशोधन के मुद्दे पर बैठक कल : बीसीआरचेयरमैन अशोक मेहता का कहना है कि वन वोट वन बार के मुद्दे पर रविवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर नियमों के प्रस्तावित संशोधन पर निर्णय लिया जाएगा।