पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा स्टार्टअप्स को जरूरत है फंड की

युवा स्टार्टअप्स को जरूरत है फंड की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"वेंचर कैपिटल युवा उद्यमियों के लिए वरदान\\\'

\\\"आप दिमाग लगाओ, हम पैसा लगाते हैं\\\'

कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर

प्रदेशके उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का मानना है कि राज्य के युवा उद्यमियों के लिए वेंचर कैपिटल वरदान साबित होगा। वे यहां शुक्रवार को ‘वेंचर कैपिटल फाइनेंसिंग-इमर्जिंग ट्रेंड्स\\\' विषय पर आयोजित 8वीं नेशनल कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने राजस्थान वेंचर केपिटल फंड (आरवीसीएफ) को उसके प्रयासों के लिए बधाई दी। योर नेस्ट एंजेल फंड के संस्थापक सीईओ सुनील के. गोयल ने कहा कि राजस्थान केंद्रीय वित्त मंत्रालय की एक नई योजना को अपना सकता है, जो युवा उद्यमियों को एक करोड़ रुपए तक के शुरुआती उद्यमों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन देने में सहायक सिद्ध होगी। आरवीसीएफ की चेयरपर्सन और रीको की प्रबंध निदेशक वीनू गुप्ता ने कहा कि राजस्थान वेंचर कैपिटल फंड द्वारा 500 करोड़ रुपए का एक नया फंड तैयार किया जा रहा है जिसमें रीकाे 45 करोड़ रुपए का योगदान देगा। एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी यदुवेंद्र माथुर ने कहा कि वेंचर इक्विटी तो उपलब्ध है लेकिन वेंचर ऋण प्राप्त करना आसान नहीं है। मुथूट ग्रुप के सीनियर वीपी जॉर्ज मुथूट एलेक्जेंडर ने कहा कि वेंचर कैपिटल के कारण आज बड़ी संख्या में ऑनलाइन प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं। सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष आनंद सिंघल ने कहा कि वेंचर कैपिटल फाइनेंस एसएमई के लिए प्रमुख वित्तीय स्रोत है। आरवीसीएफ के सीईओ गिरीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

\\\"इस कांफ्रेंस के दौरान जयपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों से आए 30 से अधिक युवा उद्यमी मुझसे मिले हैं और मैंने यही कहा है कि आप दिमाग लगाओ, इनोवेटिव आइडियाज पर काम करो, हम पैसा लगाते हैं।\\\' यह कहना है भारती एयरटेल में सीओओ रह चुके और अब युवा उद्यमियों को फाइनेंशियल सपोर्ट दे रहे योर नेस्ट एंजल फंड के संस्थापक सुनील के. गोयल का। उन्होंने कहा, एक दिन के सत्र में इतनी बड़ी संख्या में राजस्थान के युवाओं का जोश देखने लायक रहा। इन युवाओं में कई ऐसे थे जो ग्लोबल मार्केट तक पहुंच बनाना चाहते हैं। इनमें ग्लोबल फैशन पर काम करने वाले रितेश खंडेलवाल और ग्लोबल स्कूल पर काम करने वाले दक्ष गौड़ को उन्होंने खासतौर पर सराहा। गोयल के अनुसार, पांच-छह साल में स्टार्ट अप खुद बिलियन डॉलर कंपनियां बन रहे हैं, जो एक