एसबीबीजे की बापू नगर में लॉबी शुरू
जयपुर| स्टेटबैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर ने बापू नगर में जयपुर शाखा की लॉबी शुरू की। इसका उद्घाटन प्रबंध निदेशक ज्योति घोष ने किया। यहां तकनीकी पूर्ण सेवाएं संचालित की जाएंगी। घोष ने कहा कि बैंक ग्रीन चैनल (पीओएस मशीन) के माध्यम से भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे रहा है। इस अवसर पर बैंक के एस वेंकटरामन, वी श्रीनिवासन, जे के दुबे एवं वरदराज अय्यर भी मौजूद थे।