जयपुर| गुड़की खपत बढ़ने और उत्पादन घटने से इसकी कीमतों में तेजी बनी हुई है। सूरजपोल मंडी में शुक्रवार को गुड़ की सभी किस्मों में मजबूती का रुख रहा। ढैया गुड़ थोक में 100 रुपए की तेजी के साथ 2500 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। पतासी गुड़ 2575 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।