बुआई घटने से जीरे में 300 रुपए का उछाल
जयपुर| बुआईघटने के समाचारों के बीच जीरे में इन दिनों तेजी का रुख बना हुआ है। स्टॉकिस्ट सक्रिय होने से शुक्रवार को जीरे के हाजिर भावों में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। वहीं इसके वायदा भाव भी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। जीरा दिसंबर वायदा 450 रुपए यानी 3.96% की बढ़त लेकर 12,860 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं जनवरी वायदा 500 रुपए यानी 3.92% की तेजी के साथ 13,260 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। कारोबारियों के अनुसार, कम बुआई के चलते जीरे का उत्पादन घट सकता है। वहीं एक्सपोर्ट बढ़ने से भी इसकी कीमतों को बल मिल रहा है।
हल्दीएक सप्ताह में 300 रुपए उछली : हल्दीमें भी कम फसल के चलते इस बार इसका उत्पादन घटने के आसार हैं। इसी के चलते हल्दी के वायदा और हाजिर भावों में तेजी का रुख है। एक सप्ताह के दौरान इसके हाजिर भाव करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं। वहीं शुक्रवार को इसका दिसंबर वायदा 80 रुपए की तेजी के साथ 6,380 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। अप्रैल वायदा भी 62 रुपए बढ़कर 7710 रुपए प्रति क्विंटल जा पहुंचा।