फेमटो लेजर तकनीक से मोतियाबिंद का इलाज
जयपुर| डॉ.वीरेंद्र लेजर, फेको सर्जरी सेंटर पर फेमटो लेजर तकनीक द्वारा मोतियाबिंद का इलाज सरल, सटीक और सुरक्षित तरीके से किया जाता है। निदेशक डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया की फेमटो लेजर असिस्टेड कैटरेक्ट सोल्यूशंस नाम की इस आधुनिक तकनीक द्वारा ऑपरेशन में लैंस खिसकने की संभावना नहीं रहती है। कोर्निया में लगाया जाने वाला चीरा सटीक, सूक्ष्म एवं स्मूथ बनाया जाता है। इस विधि के उपयोग के बाद रोगी को दूर पास के चश्मे की जरूरत नहीं होती।