- Hindi News
- स्पाइस मोबाइल की दिसंबर धमाका योजना जारी
स्पाइस मोबाइल की दिसंबर धमाका योजना जारी
जयपुर| मोबाइलफोन ब्रांड स्पाइस ने राजस्थान में अपने ग्राहकों के लिए मेगा स्पाइस दिसंबर धमाका योजना लॉन्च की है। इस अनूठे अभियान में कंपनी के विजन \\\"मिलाए सपनों से\\\' के तहत इस ऑफर के द्वारा ग्राहक स्पाइस मोबाइल की खरीद पर आकर्षक उपहार पाकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। विजेताओं को लकी ड्रॉ प्रक्रिया द्वारा चुना जाएगा। पुरस्कारों में दुबई कपल टिकट, मोटरसाइकिलें, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और उपहार कार्ड शामिल हैं। सीजन का मेगा पुरस्कार रेनॉ डस्टर कार रहेगी। स्पाइस मोबिलिटी लि. के सीईओ प्रशांत बिंदल के अनुसार दिसंबर धमाका योजना 13 दिसंबर 2014 से एक जनवरी 2015 तक जारी रहेगी। ड्रॉ में भाग लेने के लिए ग्राहकों को उनकी खरीद की तारीख के साथ नए स्मार्टफोन से स्पाइस फोन का आईएमआई नंबर 56363 पर एसएमएस करना होगा।