पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ई वसीयत सर्विस

एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ई-वसीयत सर्विस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| एचडीएफसीबैंक की सब्सिडियरी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बैंक कस्टमर्स के लिए अपनी ऑनलाइन वसीयत तैयार करने लिए ई-वसीयत सर्विस पेश की है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ असीम ध्रू ने बताया कि कंपनी ने इस सर्विस के लिए लीगल फर्म विल जीनी के साथ करार किया है। इस ई-विल सर्विस का मकसद वसीयत लिखने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। उन्होंने बताया कि ई-वसीयत काफी सुविधाजनक ढंग से तीन सरल चरणों में तैयार की जा सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में 30 मिनट का समय लगता है और यह पूरी तरह गोपनीय है। इसमें 4,495 रुपए का खर्च आता है।