पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवियर को हरा संस्कार फाइनल में

जेवियर को हरा संस्कार फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मेजबानसंस्कार स्कूल ने सेंट जेवियर स्कूल को 19 रन से हरा कन्नी थारियामल इंटर स्कूल क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में संस्कार स्कूल ने 9/110 रन बनाए। जवाब में जेवियर स्कूल की टीम 91 रन ही बना सकी। फाइनल में संस्कार स्कूल का सामना अजमेर के ख्वाजा मॉडल स्कूल से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में अजमेर के ही मयूर स्कूल को नौ विकेट से मात दी। 109 रन का लक्ष्य ख्वाजा स्कूल ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जयपुरब्ल्यूज को हराया एसबीबीजे ने

जयपुर| एसबीबीजेने ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट में जयपुर ब्ल्यूज के खिलाफ 98 रन की विशाल जीत दर्ज की। पूल-बी के मैच में अनिल सिन्हा के 41 तथा मो. असलम के 30 रनों की मदद से एसबीबीजे ने 8/182 रन बनाए। जवाब में जयपुर ब्ल्यूज की टीम 84 रन पर सिमट गई। एसबीबीजे के राजेंद्र कुमार, डीपी सिंह और मो. असलम ने तीन-तीन विकेट लिए।