- Hindi News
- पहली बार विंटर नेशनल ब्रिज की मेजबानी करेगा जयपुर
पहली बार विंटर नेशनल ब्रिज की मेजबानी करेगा जयपुर
56वींविंटर नेशनल ब्रिज चैंपियनशिप 15 से 21 दिसंबर तक यहां एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होगी। जयपुर पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। राजस्थान काॅन्ट्रेक्ट ब्रिज एसोसिएशन के महासचिव केपी माथुर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में पहली बार विदेशी टीमें भी भाग लेंगी, जिनमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बर्मा और बांग्लादेश शामिल हैं।
माथुर ने बताया कि टूर्नामेंट में मैच प्वाइंट पेयर्स इवेंट (गोल्ड और सिल्वर) तथा आईएमपी पेयर्स इवेंट होगी। टीम इवेंट में रुइया गोल्ड और रुइया सिल्वर ट्रॉफी के साथ ही महिला युगल मिश्रित युगल स्पर्धाएं भी होंगी।
इतिकाने जीता रजत
टैगोरइंटरनेशनल स्कूल की इतिका शर्मा ने इंदौर में संपन्न नेशनल सीबीएसई टेनिस में अंडर-14 वर्ग में रजत पदक जीता। इतिका ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश की मान्या को हराया, लेकिन फाइनल में उन्हें हरियाणा की श्रेया से हार का सामना करना पड़ा।
उनके अलावा गीतम मिश्रा ने पंजाब के नवज्योत के साथ मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता।