- Hindi News
- एथलेटिक्स में जयपुर के एथलीटों का रहा दबदबा
एथलेटिक्स में जयपुर के एथलीटों का रहा दबदबा
राजस्थानयूनिवर्सिटी के खेल परिसर में चल रही इंटर कॉलेज एथलेटिक्स में दूसरे दिन जयपुर के एथलीटों का दबदबा रहा। इनमें सबसे ज्यादा पदक राजस्थान कॉलेज ने जीते। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ 51.15 सैकंड में पूरी कर राजस्थान कॉलेज के संदीप कुमार ने बाजी मारी, तो चार गुणा 100 और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में कॉलेज की टीम अव्वल रही। लंबी कूद में राजस्थान कॉलेज के धर्मवीर तथा ऊंची कूद में संदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुबोध कॉलेज के दिव्यांश शर्मा डिस्कस थ्रो में तथा श्रवण सोनी गोला फेंक में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहे।
महिला वर्ग में कानोड़िया कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और कुल छह पदक अपने नाम किए। हालांकि इसमें केवल एक स्वर्ण शामिल है। 100 मीटर बाधा दौड़ में कॉलेज की संतोष, अनीषा और सुरज्ञान ने प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा किया। बगरू कॉलेज की कंचन चौधरी ने ऊचीं कूद में पहला स्थान हासिल किया, तो यूटीडी कॉलेज की मीरा देवी तीसरी रहीं।
आरयूकी बास्केटबॉल टीम घोषित
पुणेमें शुक्रवार से शुरू हुई वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के राजस्थान यूनिवर्सिटी की टीम रवाना हो गई है। गत वर्ष की विजेता होने के कारण राजस्थान यूनिवर्सिटी सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। टीम: शरददाधीच, भगवान सिंह राठौड़, बिजेंद्र सिंह मील, प्रेम प्रताप सिंह नरुका, आसिफ इकबाल पठान, योगेश कंदेरिया, दिलीप बिश्नोई, यश तिवारी, कंवर कुमार जांगिड़, अशीष प्रताप सिंह, दशरथ सिंह परिहार तथा आकिब इकबाल।