मालपुरा, केकड़ी में नए मूंग की आवक
जयपुर| राज्यकी मालपुरा, केकड़ी, फागी एवं विजयनगर आदि उत्पादक मंडियों में नए मूंग की आवक शुरू हो गई है। मालपुरा में लूज मूंग के भाव 3500 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक बोले गए। त्रिवेणी ब्रोकर्स के कैलाश शर्मा ने बताया कि राजस्थान में नए मूंग की िबक्री शुरू होने से मध्य प्रदेश का जयपुर डिलीवरी मूंग सोमवार को 300 रुपए मंदा होकर 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। समर्थन पाकर मूंग की दाल में भी 200 रुपए निकल गए। थोक में मूंग का मोगर 7700 से 7900 रुपए तथा मूंग छिलका दाल 6800 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल बेची जा रही थी।
तेलोंकी मांग से सरसों तेज : रिटेलर्सकी मांग निकलने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों सीड 20 रुपए महंगी हो गई। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के हाजिर भाव 3720 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे। आरबीडी पाम एक सप्ताह के दौरान 25 रुपए उछलकर 915 रुपए प्रति टिन हो गया। सोया रिफाइंड तेल भी 5 से 10 रुपए टिन महंगे हो गए।
ढ़ैयागुड़ 150 रुपए महंगा : मुजफ्फरनगरमंडी एवं आसपास के क्षेत्रों में नया गुड़ अक्टूबर के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। मुजफ्फरनगर के कोल्ड स्टोरों में गुड़ का स्टॉक 3.20 लाख कट्टे रह गया है, जो कि गत वर्ष के मुकाबले करीब डेढ़ लाख कट्टे कम है। सूरजपोल मंडी में सोमवार को ढ़ैया गुड़ 100 से 150 रुपए महंगा हो गया। इसके भाव 3275 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे। मिलों की बिकवाली से हाजिर चीनी 10 रुपए और नीचे आकर 3230 से 3420 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड पर थमी।