सोना 25 चांदी 100 रुपए उछली
जयपुर| निवेशकोंकी ताजा लिवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए उछल गया। इसके भाव 27,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे, जबकि जेवराती सोना 25,800 रुपए पर अपरिवर्तित बना हुआ था। औद्योगिक इकाइयों की मांग निकलने से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 100-100 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी कलदार स्थिर रही। भाव :- चांदी (999) 41,500, चांदी रिफाइन 41,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,225 रुपए, सोना जेवराती 25,800 रुपए, वापसी 25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम।