प्रियंका नंदिनी को दोहरे खिताब
जयपुर| प्रियंकापारीक नंदिनी नागौरी ने माउंट आबू में हुई राज्य स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दो-दो खिताब जीत लिए। प्रियंका ने अंडर-17 वर्ग में जयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल में बीकानेर की भुवनेश्वरी को 3-1 से हराया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग के फाइनल में नंदिनी ने अपनी ही टीम साथी मन्नत जोशी को 3-0 से हराया। प्रियंका नंदिनी ने टीम स्पर्द्धा में भी खिताब जीते। अंडर-17 वर्ग में जयपुर ने चूरू को 3-0 से हराया, जबकि अंडर-14 में उसने टोंक को 3-0 से मात दी।
नंिदनी नागौरी
िप्रयंका पारीक