- Hindi News
- पुराने आवेदन फाइलों में, नए मांगे खेल परिषद ने
पुराने आवेदन फाइलों में, नए मांगे खेल परिषद ने
राज्यखेल परिषद ने प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार महाराणा प्रताप एवं गुरू वशिष्ठ पुरस्कार (वर्ष 2013-14) के लिए आवेदन मांगे है, जबकि पिछले सात साल से इन पुरस्कार विजेताओं की सूची फाइलों में ही सिमटी पड़ी है। ऐसे में पुराने पुरस्कार दिए बिना ही नए आवेदन मांगना परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। परिषद ने आखिरी बार वर्ष 2006-07 के लिए ये पुरस्कार दिए थे। इसके बाद आज तक ये पुरस्कार नहीं दिए गए।
60दिवसीय कार्य योजना में शामिल थे ये पुरस्कार : राज्यसरकार ने इस साल 60 दिवसीय कार्ययोजना में इन पुरस्कारों को दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन परिषद ने चयन मीटिंग बुलाने के अलावा कुछ नहीं किया। पांच मीटिंग हुई, लेकिन विजेताओं का चयन भी नहीं किया जा सका। नए आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रखी गई है।
आवेदन पत्र समस्त जिलों के जिला खेल अधिकारी, क्षेत्रीय/जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं।