पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने ही भंग कर दी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

वकीलों ने ही भंग कर दी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहर 1:00 बजे | पूरी कार्यकारिणी को भंग कर कमेटी गठित

वकीलोंने साधारण सभा की बैठक बुलाई, पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया साथ ही 15 सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी ने सात नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा की।

सुबह 10:30 बजे | बार पदाधिकारियों की नेम प्लेट तोड़ी, ऑफिस पर ताला जड़ा

चालीस-पचासवकील हाईकोर्ट परिसर में नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने दोनों पदाधिकारियों की नेम प्लेट बार ऑफिस से हटाकर तोड़ दी और बार ऑफिस पर ताला लगा दिया। करीब 11 बजे साधारण सभा की बैठक बुलाने का प्रस्ताव लिया।

साधारण सभा की बैठक में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को भंग करने की घोषणा करते वकील।

बैठक के लिए चाहिए एक-तिहाई सदस्य

हाईकोर्टबार एसोसिएशन के महासचिव भुवनेश शर्मा ने साधारण सभा को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि यह एसोसिएशन ने नहीं बुलाई। बैठक के लिए कुल सदस्यों के एक-तिहाई सदस्य होने जरूरी है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव 14 नवंबर को घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पीसी भंडारी बार ऑफिस से डेली रजिस्टर ऑफिस की चाबी लेकर गए हैं और बार एसोसिएशन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

वकील काम पर लौटे

हड़तालस्थगित होने के बाद जयपुर में वकील काम पर लौट आए। उधर, जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक में हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया। दूसरी ओर लॉयर्स एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर मंगलवार से काम पर लौटने का निर्णय किया है।

भास्कर न्यूज | जयपुर

हड़तालस्थगित करने पर अब वकील बंट गए हैं। वकील सवाल उठा रहे हैं-हाईकोर्ट प्रशासन ने जब 65 दिन पहले ही वकीलों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था तो फिर इतने दिनों तक वकील समुदाय और आम पक्षकारों को क्यूं परेशान किया गया? आक्रोशित वकीलों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा महासचिव भुवनेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। साधारण सभा की बैठक बुलाकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। 15 सदस्यीय कमेटी गठित कर चुनाव की तारीख भी तय कर दी। उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने साधारण सभा की बैठक को गैर-कानूनी बताया है। शेष| पेज 6



सेशनकोर्ट में भी वकीलों ने बिना जनरल हाउस बुलाए हड़ताल स्थगित करने के तरीके पर विरोध जताते हुए आमसभा की। बार ऑफिस में घुस पदाधिकारियों की नेम प्लेट