- Hindi News
- एनएच 8 में देरी पर शर्मिंदा हूं, 2015 तक बनवा दूंगा: गडकरी
एनएच 8 में देरी पर शर्मिंदा हूं, 2015 तक बनवा दूंगा: गडकरी
‘हमनेरेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस को वैकल्पिक रास्ता तलाशने को कहा है। ताकि रामसेतु को बिना तोड़े आगे बढ़ा जा सके।
गांवोंमें 15 पैसे में मिलेगा शुद्ध पेयजल
17हजार गांवों में सौर ऊर्जा से चलने वाली पानी शुद्ध करने की 3,200 मशीनें लगाई हैं। इससे बोतलों में मिलने वाला 10 रु. का पानी 15 पैसे में मिलेगा।
सड़क हादसों में घायलों का इलाज अब कैशलेस
गडकरीबोले- सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कानून बदला जाएगा। मसौदा तैयार है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
जयपुर | केंद्रीयसड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 को पूरा करने में हुई देरी के लिए वे खुद शर्मिंदा हैं। उन्होंने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा है कि इस प्रोजेक्ट को 2015 तक पूरा करा दिया जाएगा। शेष| पेज 6
गडकरीने स्वीकारा कि यह प्रोजेक्ट एक काले धब्बे की तरह है।
सांसद जब भी इस पर सवाल पूछते हैं तो मुझे मुंह छुपाना पड़ता है। देर बहुत हो चुकी है लेकिन, मैं खुद इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। बैंकों से पैसे लेकर ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं और काम कराया जा रहा है।
गडकरी ने यह स्वीकारोक्ति केंद्र की 100 दिन की कार्ययोजना पर अपने मंत्रालय की उपलब्धियों पेश करने के दौरान सोमवार को प्रेस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की।
परियोजना में देरी की जांच के सवाल पर गड़करी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रोजेक्ट को पूरा करने की है। जांच में जाने से मामला उलझ जाएगा।
गौरतलब है कि एनएच 8 को चार से छह लेन बनाने का काम 2011 में पूरा हो जाना था। कई कारणों से यह परियोजना लगातार लटकती रही है। राज्य के कई इलाकों में भूजल में आर्सेनिक की समस्या पर उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। ऐसी परियोजनाओं के लिए सस्ता लोन दिलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली-जयपुर के बीच एक नए प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जमीन अधिग्रहण की लागत 21 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। सरकार इतना खर्च नहीं कर सकती। सड़कें बनाना भी जरूरी है। इसलिए नई तकनीक अपनाकर खर्च कम करने के तरीकों पर विचार किया जा रहा है।