पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाआरती की प्रेक्टिस हुई शुरू

महाआरती की प्रेक्टिस हुई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से आयोजित अभिव्यक्ति गरबा वर्कशॉप में महाआरती के लिए प्रतिभागियों के चयन प्रक्रिया की शुरुआत परिषद भवन में हो चुकी है। रंग मिलन ग्रुप से अशोक भाई शिकारी ने बताया कि लगभग 50 प्रतिभागियों को महाआरती के लिए चुना जाएगा। इनमें गर्ल्स, मेल और फीमेल कैंडीडेट शामिल होंगे। दो दिन तक सभी को महाआरती के स्टेप सिखाए जाएंगे। इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर लोगों को चुना जाएगा। प्रत्येक बैच से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। महाआरती की प्रेक्टिस के साथ ही अन्य लोगों को जल्द ही 3 ताल हीच की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद सभी प्रतिभागियों को कश्मीरी स्टेप सिखाए जाएंगे। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के सहयोगी सिंडीकेट बैंक, हैल्थ एंड वैलनेस मॉल (एन इनिशियेटिव बाय जीटीएम ग्रुप) हैं। ग्राउंड प्रेक्टिस 24 25 सितंबर को होगी। 26 से 29 सितंबर तक एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में गरबा खेला जाएगा।

इसबार की महाआरती में खास

महाआरतीमें प्रतिभागी डांस स्टेप के जरिए अगल-अगल पॉश्चर में कई स्वरूप को दिखाएंगे। इसमें सभी चुने गए प्रतिभागी दीपक के साथ डांस करते हुए डमरू, स्वस्तिक, पंखुड़ी, सूरज और मां दुर्गा के स्वरूप को आकार देते नजर आएंगे। चरी और दीपक के साथ जयपुराइट्स इस महाआरती को और भी खास बनाएंगे। गरबा ट्रेनर राजेश, अनिल, धर्मेश डांस स्टेप सिखा रहे हैं। सुरेश, गुल्लू पीयूष ढोलक पर साथ देते नजर रहे हैं।

garba workshop

गरबा वर्कशॉप में महाआरती की प्रेक्टिस करतीं पार्टिसिपेंट्स।