पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजन बेस्ड लाइटिंग से निखरेगा महल

सीजन बेस्ड लाइटिंग से निखरेगा महल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पांच सालपहले 15 करोड़ की लागत से सरकार ने बनाया था आमेर महल में इवनिंग टूरिज्म का मास्टर प्लान

{मिनी साउंड एंड लाइट शो के साथ ऑडियो गाइड की मदद से दिखाएंगे महल



धर्मेन्द्रझा जयपुर

राजस्थानमें टूरिस्ट्स के लिए इवनिंग टूरिज्म की खबर राहत देने वाली है। वैसे यही सरकार पांच साल पहले भी अपने कार्यकाल में आमेर महल के लिए इस तरह का मास्टर प्लान तैयार कर काम शुरू कर चुकी है। हालांकि कवायद को फिर से अगले दो महीने में अमलीजामा पहनाने की घोषणा से जहां एक तरफ इंडस्ट्री के लोग खुश हैं, वहीं यह हैरानी भी है कि आखिर इतने कम समय में यह कैसे संभव होगा। सिटी रिपोर्टर ने आमेर महल में हुए कार्य का जायजा लिया और जाना कि क्या थी तब की योजना और अब कैसे संभव होगी?

यहहै योजना

टूरिस्टको शाम के समय भी मोन्यूमेंट्स दिखाए जाएं। वैसे साउंड एंड लाइट और पिंकसिटी बाय नाइट और जयपुर बाय नाइट के जरिए इवनिंग टूरिज्म को पहले से ही प्रमोट किया जा रहा है। महल और किलों को शाम 6 से रात 11 बजे तक लाइव रखकर दिखाने की मंशा है।

अबतक की तैयारी

आमेरके लिए सरकार ने पांच साल पहले करीब 15 करोड़ रुपए का प्लान बनाया था, जिसमें मुश्किल से दो करोड़ की लागत से जलेब चौक, दीवान-ए-आम, मानसिंह महल सहित कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों में थीम बेस्ड लाइटिंग का कार्य शुरू किया गया। शुरुआती दौर में कुछ काम हुए, लेकिन फिर सरकार बदली तो काम ठप हो गया। अब इस सरकार ने फिर से यह कार्य हाथ में लिया है। इस कार्य को अंजाम दे रही एजेंसी इंटीग्रेटेड डिजिटल सोल्यूशन के एमडी मुकेश भार्गव बताते हैं कि जहां तक सरकार ने घोषणा कि है, तो जरूर पिछली तैयारी को देखकर ही सोचा होगा। उस समय की तैयारी के हिसाब से लाइटिंग के 5-6 पैटर्न तैयार किए जाएंगे। इसमें सीजन और फेस्टिवल के हिसाब से ऐसी लाइटिंग होगी जो गर्मी, सर्दी और बरसात में महल को अट्रेक्टिव लुक देगी। इसी तरह होली और दिवाली के मौके पर भी लाइटिंग का कलेवर बदलेगा। यहां बड़े क्लासिकल प्रोग्राम, इवनिंग शो और सेलिब्रिटी शो करने में बहुत ज्यादा आसानी होगी।

कैसेहोगा संभव

जिसतरह से टूरिस्ट अभी साउंउ लाइट शो में महल का इतिहास सुनता या देखता है, कुछ इसी तरह का मिनी साउंड एंड लाइट शो अंदर भी चलेगा। टूरिस्ट जब महल में प्रवेश करेगा तो उस हिस्से में पहुंचते ही अपने आप ऑडियो गाइड और लाइटिंग