- Hindi News
- जयपुर की फिल्म ‘मुकम्मल’ को मिला बेस्ट अवॉर्ड
जयपुर की फिल्म ‘मुकम्मल’ को मिला बेस्ट अवॉर्ड
15दिन चले पिंकसिटी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल की सोमवार को क्लोजिंग सेरेमनी रखी गई। होटल खासा कोठी में आयोजित इस कार्यक्रम में फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्मों को पुरस्कार दिए गए। जयपुर की फिल्मों में से डायरेक्टर रयाज हसन की ‘मुकम्मल’ को बेस्ट फिल्म चुना गया, जबकि सुरेश नायर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘विक्ट्री’ को सबसे अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया। ‘विक्ट्री’ को बेस्ट स्क्रिप्ट और फिल्म के हीरो अंकित को बेस्ट एक्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। महिला निर्देशक सरोज परमार की ‘मानुष गंध’ को दिखाया गया। जयपुर से बाहर की फिल्मों में प्रदीप घोष की ‘दी डर्टी इवनिंग’ और ‘गौरी’ को भी दिखाया गया। वारुडी की ‘एक तोहफा पार्टिंग गिफ्ट’ को बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार दिया गया। फेस्टिवल में कुल 64 शॉर्ट फिल्में दिखाई गईं। वर्कशॉप के जरिए स्टूडेंट्स को शॉर्ट फिल्म बनाना भी सिखाया गया।
गौरतलब है कि फिल्मों की स्क्रीनिंग इंजीनियरिंग कॉलेजेज में रखी गई। कार्यक्रम के संयोजक फेस्टिवल डायरेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य पिंकसिटी को फिल्म हब बनाना है।