नए जायके के साथ नए मेन्यू की शुरुआत
बंगालीफूड हो या हैदराबादी, अवधि हो या फिर साउथ इंडियन फूड। सभी नए फ्लेवर और बेहतरीन प्रजेंटेशन के साथ देखने को मिले। मौका था सोमवार को जगतपुरा रोड स्थित होटल ललित के बलूची रेस्टोरेंट में बलूची मैन्यू की लॉन्चिंग का। होटल के शेफ जसप्रताप ने बताया कि लंबे समय से एक ही तरह के मेन्यू का रिडिजाइन किया गया है, जिसमें विजिटर्स और फूड लवर्स के लिए अलग-अगल जायके के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की डिशेस चखने का मौका मिल सके और ट्रेडिशनल फूड का जायका वो अपने ही शहर में ले सकें। इस मेन्यू के साथ ही नए फूड एक्सपेरिमेंट करते हुए स्टार्टर से लेकर सूप, मेन कोर्स से लेकर डेजर्ट की वैरायटी में नए टेस्ट को शामिल किया गया है। जैसे कि डेजर्ट में कच्चे पपीते का हलवा, संतरे का हलवा डेजर्ट लवर्स के लिए खास होंगे। जैन फूड कॉन्सेप्ट को फोकस करते हुए बिना प्याज और लहसुन के कई डिश हैं।
शेफ जसप्रताप और शेफ विक्रम सिंह।