लोकल एंटरप्रिन्योर्स पर रहेगा फोकस
गूगलएंबेसडर कॉलेज स्टूडेंट्स को गूगल एंड्रॉयड डवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउउ कम्प्यूटिंग और एंटरप्रिन्योरशिप के बारे में अवेयर करेंगे। साथ ही उनका फोकस लोकल वेंडर्स को डिजिटल मार्केटिंग में लाने पर रहेगा।
गूगल की ओर से गूगल स्टूडेंट एंबेसडर प्रोग्राम (जीएसए) में सलेक्ट स्टूडेंट्स कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। इस प्रोग्राम में जयपुर से 5 और इंडिया से 177 स्टूडेंट्स का चयन किया गया है। जयपुर से सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स में श्रेया महर्षि, अखिल तिवाड़ी, नवप्रीत सिंह बहल, लवीश अग्रवाल और अंकुश शर्मा हैं।
इस प्रोग्राम के तहत चयनित एंबेसडर अपने कॉलेज और शहर में गूगल के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा अवेयरनेस का काम करते हैं। प्रोग्राम में चयनित अंकुश शर्मा कहते हैं, हम लोग अपने-अपने कॉलेज में गूगल के बारे में स्टूडेंट्स को अवेयर करेंगे। वे पिछले साल इस प्रोग्राम की कोर टीम में शामिल थे। अक्टूबर में लोकल लेवल पर गूगल डवलपर ग्रुप के साथ मिलकर एंड्रॉयड डवलपमेंट पर, नवंबर में डिजिटल मार्केटिंग और फरवरी में क्लाउड कम्प्यूटिंग पर अलग-अलग कॉलेजों में वर्कशॉप और सेमिनार ली जाएंगी।
गूगल हर बार अपने एंबेसडर्स को अलग-अलग थीम देता है। इस साल ‘एंड्रॉयड डवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग और एंटरप्रिन्योरशिप स्किल’ थीम दी हैं। ऐसे में जयपुर से चुने गए एंबेसडर्स को अपने-अपने कॉलेजों में कोर टीम का गठन कर इन चारों चीजों पर वर्क करना है। इससे संबंधित मीटिंग अगस्त माह में इंफोसिस कैंपस में हुई थी। इसमें देश भर से चयनित 177 एंबेसडर्स ने हिस्सा लिया था।
लोकललेवल पर करेंगे प्रमोट
अंकुशकहते हैं, हम अपने कॉलेज में तो वर्कशॉप और सेमिनार के जरिए स्टूडेंट्स को अवेयर करेंगे ही, फेमस फूड जॉइंट्स को भी गूगल से जोड़ेंगे। वॉल सिटी में ऐसे कई फेमस टी स्टॉल्स हैं, जिन्हें जोड़ने की प्लानिंग है।
लवीश।
अखिल।
गूगल स्टूडेंट नवप्रीत, श्रेया और अंकुश।